{"_id":"5c0be809bdec22414d550b64","slug":"91544284169-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सलाना सामारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सलाना सामारोह
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने नुआले और नाटी पर लूटी वाहवाही
खरगट स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम
विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
सिहुंता(चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि विक्रम सिंह जरयाल को बैज, टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सालाना समारोह का आगाज मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। वहीं विद्यार्थियों ने करगिल में शहिद हुए खरगट पंचायत के बिठल गांव के दो शहीदों के नाम से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। विद्यार्थियों की ओर से पेश की गई पहाड़ी नाटी और नुआले की प्रस्तुति को पंडाल में बैठे अभिभावकों, अध्यापकों और बच्चों ने खूब सराहा। विद्यार्थियों ने चंबा आर की नदिया पार गीत पर प्रस्तुति दी। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। अपने संबोधन में मुख्यातिथि विक्रम सिंह जरयाल ने स्कूली बच्चों को नशे की गर्त से दूर रहने और नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों के साथ पढ़ाई पर भी अपना ध्यान देना चाहिए। बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। इसके बाद मुख्यातिथि ने वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, रावमापा खरगट के प्रधानाचार्य गजेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि से विद्यालय भवन की मुरम्मत करवाने की मांग भी उठाई गई। जिस पर मुख्यतिथि ने विद्यालय प्रबंधन समिति को 75 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य सिहुंता पवन शर्मा और रामावा पाठशाला सहला के प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी अविनाश महाजन, भटियात मंडल के सचिव वीरभान, दिव्य चक्ष्यू, जगदीश, वन परिक्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दास चंद महाजन, सहित पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।