{"_id":"5c0402cabdec22418f4920f8","slug":"91543766730-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-जुम्महार मार्ग पर पकड़ी शराब की अवैध खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-जुम्महार मार्ग पर पकड़ी शराब की अवैध खेप
Updated Sun, 02 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-जुम्महार मार्ग पर पकड़ी अवैध शराब
पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा पुलिस ने चंबा-जुम्महार मार्ग पर चामुंडा मंदिर के पास गाड़ी से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की पांच पेटियां पकड़ी हैं। इस संबंध में कार चालक अमित कुमार पुत्र मुरिया राम निवासी उटीप के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अमित कुमार को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस की टीम जुम्महार मार्ग पर सड़क पर गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी नाके पर रोकी गई। इसकी तलाशी के दौरान पांच पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने अवैध शराब की खेप को जब्त कर लिया है। वहीं सप्लाई को ले जा रहे युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने एक गाड़ी से पांच पेटी अवैध शराब पकड़ी है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।