फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे डायलिसिस

चंबा मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे डायलिसिस

Thu, 08 Nov 2018 10:01 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे डायलिसिस

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के किडनी मरीजों को जल्द ही डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। चंबा मेडिकल कॉलेज में खुलने वाले डायलिसिस सेंटर में इसके लिए प्रभारी समेत तकनीशियन स्टाफ की तैनाती हो चुकी है। कुछ दिनों में डायलिसिस सेंटर को चालू कर दिया जाएगा। इसके खुलने के बाद किडनी रोग से ग्रसित मरीजों को डायलिसिस के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। केंद्र सरकार की ओर से आठ माह पहले चंबा मेडिकल कॉलेज को डायलिसिस सेंटर दिया गया था। केंद्र को स्थापित करने में प्रबंधन को आठ माह का समय लग चुका है। अब डायलिसिस सेंटर किडनी रोगियों के लिए तैयार हो चुका है। अस्पताल प्रबंधन इसके उद्घाटन को लेकर योजना बना रहा है। सेंटर में किडनी रोगी से प्रति डायलिसिस 1098 रुपये लिए जाएंगे। इसके शुरू होने से जिले के मरीजों को डायलिसिस के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

अस्पताल में डायलिसिस सेंटर के साथ डिजिटल एक्सरे भी शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर भी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। डिजिटल एक्सरे मशीन को संचालित करने के साथ-साथ अलग से बिजली मीटर भी लगाया जा चुका है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को एक्सरे के लिए दर बदर नहीं भटकना पड़ेगा। कुछ मिनटों में ही उनका एक्सरे इमरजेंसी वार्ड में हो जाएगा।
विज्ञापन


डिजिटल एक्सरे और डायलिसिस सेंटर शुरू होने से जिले की छह लाख आबादी को लाभ मिलेगा। जिले में कई लोग किडनी रोग से ग्रसित हैं। जोकि डायलिसिस के लिए जिले से बाहर जाते हैं। इसमें उन्हें डायलिसिस करवाने में काफी खर्चा करना पड़ता है। ऐसे में चंबा में डायलिसिस सेवा शुरू होने से उन्हें कम खर्च पर डायलिसिस सुविधा उपलब्ध होगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि डायलिसिस सेंटर में स्टाफ की नियुक्ति हो चुकी है। डिजिटल एक्सरे भी शुरू हो चुका है। दोनों सेवाओं का उद्घाटन करने को लेकर योजना बनाई जा रही है। जल्द ही मरीजों को इनका लाभ मिलेेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed