फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सलूणी की दो पंचायतों में दस दिनों से ब्लैक आउट

सलूणी की दो पंचायतों में दस दिनों से ब्लैक आउट

Sat, 29 Sep 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सलूणी की दो पंचायतों में दस दिनों से ब्लैक आउट

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की दो पंचायतों में दस दिनों से ब्लैक आउट है। इसकी वजह से ग्रामीणों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही हैं। ग्राम पंचायत नगाली और समलेउ में दस दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण बिजली की लाइनें टूट गई थी। मगर इन्हें अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। इसकी वजह से पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांव में बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। बिजली गुल होने से स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र रात को पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।

ग्रामीण जोगिंद्र, शाम लाल, चमन सिंह, देवी सिंह, चैन लाल, नंद किशोर, अशोक, उत्तम और टेक चंद ने बताया कि पंचायतों के खैरी, रंगड़, चिलाड़ी, धार, दुलार, खैरी, समलेउ, बग्गी और संजयपुर सहित अन्य गांव में बिजली की लाइनें और खंभे टूट चुुके हैं। बिजली सप्लाई गुल हुए दस दिन बीत चुके हैं। मगर विद्युत बोर्ड अभी तक सप्लाई बहाल करने में कामयाब नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड की ओर से लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य कछुआ गति से किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की कि पंचायतों में बंद पड़ी बिजली सप्लाई को बहाल करवाया जाए। ताकि ग्रामीणों को पेश आने वाली समस्याओं का समाधान हो सके। बोर्ड के अधिशाषी अभियंता राजीव ठाकुर ने बताया कि उपरोक्त पंचायतों में क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed