फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   स्वास्थ्य टीम ने शहर से भरे कॉस्मेटिक व दवाओं के आठ सैंपल

स्वास्थ्य टीम ने शहर से भरे कॉस्मेटिक व दवाओं के आठ सैंपल

Thu, 27 Sep 2018 09:26 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम ने शहर से भरे कॉस्मेटिक व दवाओं के आठ सैंपल

चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में बिकने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों और दवाइयों के आठ सैंपल भरे हैं। शहर में निजी केमिस्टों की दुकानों से दवाईयों के चार सैंपल भरे गए हैं। जबकि शहर में बिकने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों के चार सैंपल विभाग ने भरे हैं। इन सैंपलों को विभाग ने जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा है। यहां पर इन उत्पादों की गुणवत्ता की जांच होगी। गुणवत्ता में फेल होने पर संबंधित दुकानदारों और निर्माता कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर की अगुवाई ने विभागीय टीम ने बुधवार को शहर में यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार त्यौहारी सीजन नजदीक आ रहा है। इसमें कॉस्मेटिक उत्पादों की काफी मात्रा में बिक्री होती है। इस दौरान घटिया उत्पादों की वजह से लोगों की सेहत पर बुरा असर ना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य टीम ने बाजार से साबुन, टूथपेस्ट और क्रीम सहित अन्य उत्पादों के सैंपल भरे। इनकी गुणवत्ता की जांच कंडाघाट की लैब में होगी। लैब में उत्पादों की गुणवत्ता जांची जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा दवाईयों के जो सैंपल भरे हैं, उनको लेकर ड्रग इंस्पेक्टर के पास भी शिकायतें मिल रही थी। इसलिए ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाई की दुकानों में जाकर दवाओं के चार सैंपल उठाए हैं। इसकी आगामी कार्रवाई सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। चंबा मेडिकल कॉलेज में जांच करवाने आए मरीज दवाईयां शहर के केमिस्टों से खरीदते हैं। अगर रिपोर्ट में सैंपल फेल हुए तो संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों से भरे कॉस्मेटिक और दवाओं के आठ सैंपल : नरेंद्र
ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कॉस्मेटिक उत्पादों और दवाईयों के आठ सैंपल शहर की दुकानों से उठाए गए हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट भेजा गया है। आगामी कार्रवाई लैब की रिपोर्ट आने पर की जाएगी। यह सैंपल लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed