{"_id":"5baa51cb867a557f704173ed","slug":"91537888715-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरासी शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरासी शव मिलने से सनसनी
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
deadbody
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। मणिमहेश यात्रा के सुंदरासी पड़ाव के पास शव मिलने की सूचना मिली है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की अगुवाई में एक रेस्क्यू टीम को सुंदरासी से शव को लाने के लिए भेजा गया है। मंगलवार देरशाम खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम शव को लेकर वापिस भरमौर मुख्यालय नहीं पहुंच पाई थी।
गौरतलब हो कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के प्रशासनिक तौर पर खत्म होने के बाद भी श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर मणिमहेश यात्रा पर जाते हैं। उनसे ही यहां पर शव होने की बात पता चली है। एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने बताया कि सुंदरासी के पास शव मिलने होने की सूचना मिली थी। शव लाने के लिए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया है। मंगलवार देर रात तक शव भरमौर मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन