{"_id":"5ba51ad0867a557f6773488e","slug":"91537546960-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लयूर-द्रबला सड़क का कार्य आरंभ न होने पर ग्रामीण बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लयूर-द्रबला सड़क का कार्य आरंभ न होने पर ग्रामीण बिफरे
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहो(चंबा)। प्लयूर से द्रबला तक बनने वाली साढ़े बारह किलोमीटर सड़क का कार्य अधर में लटके होने के चलते अब ग्राम पंचायत प्लयूर के वार्ड द्रबला के बाशिंदे उग्र हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन व संबंधित विभाग को चेताते हुए कहा कि 27 सितंबर तक सड़क निर्माण का कार्य आरंभ न होने की सूरत में ग्रामीण 28 सितंबर को पांच दिन का क्रमिक अनशन आरंभ कर देंगे। इसके अलावा क्रमिक अनशन के संपन्न होने के बाद भी यदि सड़क का कार्य शुरू नहीं होता है तो तीन अक्तूबर को ग्रामीण अन्न-जल त्याग देंगे। इतना ही नहीं, इस दौरान यदि ग्रामीणों से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी पूरी जिम्मेवारी प्रशासन व संबंधित विभाग की होगी। शनिवार को द्रबला वार्ड सदस्य सुरेखा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने ये निर्णय लिया।
द्रबला वार्ड सदस्य सुरेखा देवी, ग्रामीणों में भवन, जीतो राम, सतो, सुरेश, जीतो, किशोरी, केहरो, मोनू, प्रकाश, सन्नी, मनेश, बलदेव, दिव्या ठाकुर, सुरेखा, पूजा, नवू, भीमो, पिंकी, सरोज, कलासो, चैनलाल, अमरो, खींबी, भानी, रजनी, नीलो, गुड्डी, गोरी ने बताया कि पल्यूर से द्रबला के लिए बनने वाली साढ़े बारह किलोमीटर सड़क का टेंडर भी हो चुका है। लेकिन, डेढ़ किलोमीटर सड़क कार्य होने के बाद ये कार्य बंद पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य के लिए ग्रामीणों द्वारा अपनी निजी भूमि भी विभाग के नाम कर दी गई है। सड़क बनने से गणजी, द्रबड़, कडोगा, टिपरा, लुई, डाडरू, तरैणा, गलू, नौतोड़, बनगोटू, बटकर, कंदोह, द्रबला, सुंठ, काली, रूंडला, गुणू, कैमल, काठेडू, तरेलनी, नाल इत्यादि की 2000 की आबादी को सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य में होने वाली देरी की समस्या को लेकर संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को भी अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन, अभी भी समस्या ज्यों की त्यों की बनी हुई है। इसी से गुस्साएं ग्रामीणों ने अब 28 सितंबर से क्रमिक अनशन आरंभ करने बारे चेताया है।
द्रबला वार्ड सदस्य सुरेखा देवी ने बताया कि प्लयूर से द्रबला के लिए साढ़े बारह किलोमीटर सड़क बननी है। जिसके लिए टेंडर हो चुके हैं। महज डेढ़ किलोमीटर सड़क बनने के बाद यहां पर डंगे नहीं लगाए गए हैं। साथ ही आगे का सड़क निर्माण संबंधी कार्य अधर में लटका पड़ा है। ग्रामीणों की आगामी बैठक 23 सितंबर को टिपरा में होगी।