{"_id":"5ba51ac9867a557fe112203a","slug":"91537546953-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास मीटर दौड़ में अमीर, ज्योति प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास मीटर दौड़ में अमीर, ज्योति प्रथम
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली (चंबा)। होली में चल रही प्राइमरी स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। लड़के व लड़कियों की दौड़ सहित अन्य कई प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे। लड़कों की पचास मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अमीर ने पहला, मोहम्मद याकुब ने दूसरा व सूजल ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों में इसी वर्ग में ज्योति ने पहला, रश्मि ने दूसरा व नगीना ने तीसरा स्थान पाया। शॉटपुट लड़कों में दिव्यांशु पहले, अजेयश दूसरे व लवली तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में सीना ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा व श्वेता ने तीसरा स्थान पाया। लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में पांगी व बनीखेत के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पांगी विजेता बना। सलूणी व मैहला में सलूणी विजेता रहा। चंबा व सुंडला बीच में सुंडला विजेता बना। कल्हेल व चुवाड़ी में चुवाड़ी और तीसा व सिहुंता के बीच हुए मैच में तीसा विजेता बना।
लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में तीसा व गरोला में तीसा विजेता बना। सिहुंता व कियाणी में कियाणी, मैहला व चंबा में चंबा, सलूणी व बनीखेत में सलूणी और हरदासपुरा व पांगी के बीच हुए मैच में पांगी विजेता बना। यह जानकारी क्रीड़ा संघ चंबा के सचिव रमेश बिजलवान ने दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में बच्चे अपनी प्रतिभा को सबके समक्ष दिखा रहे हैं। जो उम्दा प्रदर्शन करेगा, उसे राज्य स्तर पर चयनित किया जाएगा।