फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अब मोबाईल में ही खुल जाएगा लोगों का राशन कार्ड

अब मोबाईल में ही खुल जाएगा लोगों का राशन कार्ड

Wed, 21 Feb 2018 10:30 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
अब मोबाईल में ही खुल जाएगा लोगों का राशन कार्ड
mobile user - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। ग्राम पंचायत ढलोग में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा ने उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल ने की। इस दौरान मौजूद उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर के दौरान जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल ने राशन कार्ड उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं ने आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर जमा नहीं करवाएं है वो जल्द करवाएं। ताकि लोग सरकारी योजनाओं से जुड़ सके। इस मौके पर उन्होंने लोगों को बताया कि हाल ही में लांच हुए ई-पीडीएस एचपी ऐप के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐप से उपभोक्ताओं को राशन कार्ड उनके मोबाइल में ही खुल जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को पहले यह ऐप मोबाइल में डाउनलोड करनी पडे़गी। इसके बाद ऐप में मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर डालना होगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को राशनकार्ड मोबाइल में ही खुल जाएगा। इस ऐप में उपायुक्त, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सहित समस्त ब्लॉकों के निरीक्षकों के दूरभाष नंबर मौजूद रहेंगे। इससे उपभोक्ताओं यह भी जानकारी मिलेगी कि उन्हें कितना राशन मिलेगा। साथ ही किस दर से उन्हें राशन मिलेगा। इस ऐप के जरिये राशन कार्ड धारक समस्याओं और किसी भी तरह की शिकायत भी कर सकते हैं। इस मौके पर भटियात ब्लॉक के इंस्पेक्टर बलदेव बलौरिया, संबंधित पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed