फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा की उड़नपरी सीमा का कॉमनवेल्थ गेम्स में चयन

चंबा की उड़नपरी सीमा का कॉमनवेल्थ गेम्स में चयन

Thu, 15 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा की उड़नपरी सीमा का कॉमनवेल्थ गेम्स में चयन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। एशियन यूथ चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर देश का नाम रोशन करने वाली जिला चंबा के गांव रेटा की उड़नपरी सीमा अब कॉमनवेल्थ गेम्स में जौहर दिखाएगी। कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन जुलाई में उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के देश बहामस में होगा। देश भर से छह लड़कियों का चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसमें कांस्य पदक विजेता सीमा का भी चयन हुआ है। सीमा का चयन होने के बाद जिला चंबा के लोगों में खुशी की लहर है। सीमा को जिलावासियों ने आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स 2017 के लिए शुभकामनाएं दी हैैं। वर्तमान में सीमा हरियाणा के सोनीपत में अभ्यास कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं। करीब एक माह पहले बैंकॉक में हुई एशियन यूथ चैंपियनशिप में सीमा ने जबरदस्त प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता था। चाइल्ड लाइन टीम चंबा के समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि सीमा का चयन कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed