{"_id":"611fe46f8ebc3e79e03e89af","slug":"90-of-maize-crop-destroyed-in-rauni-village-chamba-news-sml3810596195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौंणी गांव में 90 फीसदी मक्की की फसल तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौंणी गांव में 90 फीसदी मक्की की फसल तबाह
विज्ञापन
कीड़ी के रौंणी गांव में भारी बारिश व तूफान से तबाह हुई मक्की की फसल।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत कीड़ी के रौंणी गांव में बीते दिनों हुई भारी बारिश और तूफान से मक्की की 90 प्रतिशत फसल तबाह हो गई है। किसानों ने जिला प्रशासन से प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का आकलन तैयार करवाकर कर उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करवाने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों प्रकाश चंद, अंबिया राम, अशोक कुमार और नरेश कुमार का कहना है कि बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से ग्राम पंचायत कीड़ी के रौंणी गांव में मक्की की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि पहले समयानुसार बारिश न होने से मक्की की बिजाई करने में देरी हुई और अब बीते दिनों मक्की की फसल तैयार होने पर मूसलाधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों के मुताबिक बीते वर्ष भी कोरोना महामारी के कारण मक्की की फसल उम्मीद से काफी कम हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता प्रदान करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कीड़ी के प्रधान मदनलाल ने बताया कि किसानों की साल भर की कमाई मूसलाधार बारिश की भेंट चढ़ चुकी है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को हुए नुकसान का आकलन तैयार करवाकर हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग की है।