फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   9 crore mou sign with nhpc chamba

जिले के 52 स्कूलों में कक्षा के कमरों के लिए सीएसआर के तहत मिलेगी धनराशि

Wed, 22 Jan 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
9 crore mou sign with nhpc chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। चंबा में बुधवार को एनएचपीसी, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभागों के बीच 9 करोड़ 5 लाख रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत जिले में 52 स्कूलों में कक्षा के कमरों के निर्माण के लिए 9 करोड़ 5 लाख की राशि कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत एनएचपीसी जारी कर रही है।
बैठक में चंबा के विधायक पवन नैयर ने कहा कि एनएचपीसी ने चंबा में बुनियादी सुविधाएं जुटाने में योगदान दिया है। उन्होंने 19.32 करोड़ की राशि कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत देने पर एनएचपीसी का आभार जताया। उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि जिला केंद्र सरकार की एस्पिरेशनल जिला योजना का हिस्सा है।
विज्ञापन

इसमें स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम सेक्टरों को भी शामिल किया गया है। एस्पिरेशनल जिला योजना के तहत जिला प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की थी। इसके तहत जिले को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए देश के अत्यंत ही महत्वपूर्ण सरकारी उपक्रम के माध्यम से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत धनराशि मिलेगी। इसी कड़ी में एनएचपीसी के साथ दो एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनों की स्थापना की प्रक्रिया को पूरा करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला योजना अधिकारी गौतम शर्मा ने एस्पिरेशनल जिला योजना के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर चंबा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर पीके पुरी, चमेरा पावर स्टेशन के महाप्रबंधक विनय कुमार चौधरी के अलावा सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने भी विचार रखे। बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल, एसडीएम चंबा और प्रताप सिंह के अलावा जिले के एसडीएम और एस्पिरेशनल जिला योजना से जुड़े विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed