{"_id":"61face6477c80c4b94188ceb","slug":"86-senior-secondary-and-high-schools-to-open-for-teaching-from-today-in-chamba-distt-chamba-news-sml398421059","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के 86 सीनियर सेकेंडरी व हाई स्कूलों में आज लौटेगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के 86 सीनियर सेकेंडरी व हाई स्कूलों में आज लौटेगी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कोरोना महामारी के कारण पिछले तीन सप्ताह से बंद चल रहे ग्रीष्मकालीन सत्र के स्कूल वीरवार को खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। इसके साथ ही स्कूल प्रमुखों को भी कोरोना प्रोटोकोल की अनुपालना से संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूल परिसर में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बच्चों को परिसर में प्रवेश मिलेगा। सरकार की ओर से फिलहाल नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूलों को खोला है।
जानकारी के अनुसार जिले में 59 सीनियर सेकेंडरी और 27 हाई स्कूल है। वहीं, स्कूल प्रशासन की ओर से भी सैनिटाइजेशन का कार्य कर लिया गया है। विभाग ने दैनिक हाजिरी भेजने संबंधित निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में आठ जनवरी तक छुट्टियां थी। मगर इसी बीच कोरोना के मामलों में इजाफा होने के कारण सरकार ने स्कूलों को बंद कर दिया। बहरहाल, अब कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद सरकार ने स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि वीरवार को जिले में 86 स्कूल खुलेंगे। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों को कोरोना नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।