फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   855 people want to came in chamba

अब तक 284 लोगों ने करवाया ऑनलाइन पंजीकरण, 282 लोगों ने किया प्रवेश

Mon, 06 Jul 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
855 people want to came in chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले में ई-पास के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का आगाज हो गया है। जिले के बाहर फंसे लोग अब पंजीकरण करवाकर प्रवेश कर सकते हैं। इसके तहत अभी तक 855 लोगों ने चंबा आने की अनुमति मांगी है। इसमें से 282 लोगों ने चंबा में प्रवेश कर लिया है।
प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार 284 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। एक आवेदन पर दो से तीन लोगों का पंजीकरण किया जा सकता है। इससे पहले लोगों को जिले में आने के लिए ई-पास के लिए आवेदन करना पड़ता था।
विज्ञापन

मगर अब प्रक्रिया में बदलकर पंजीकरण करना शामिल किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने पर्यटकों के लिए भी गाइडलाइन जारी कर दी है।
निर्देशों के मुताबिक पर्यटकों को जिले में प्रवेश के लिए किसी होटल में पांच दिन की बुकिंग करनी होगी। इसके साथ ही कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव होने की सूचना रजिस्ट्रेशन में भरनी होगी। यह रिपोर्ट 72 घंटे पहले की होनी चाहिए। कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट सरकार से मान्यता प्राप्त पीसीआर लैब की होनी चाहिए। बहरहाल, जिला प्रशासन सरकार के निर्देशानुसार रजिस्ट्रेशन कार्य को पूरा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने पर्यटकों को सशर्त हिमाचल आने के लिए आमंत्रित किया है। इसके तहत पर्यटकों को तमाम औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। सरकार का मकसद कोविड-19 के चलते ठप हो चुके पर्यटन व्यवसाय पर दोबारा प्राण फूंकना है।

एसी टू डीसी चंबा रामप्रसाद ने बताया कि जिले में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभी तक 284 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इससे 855 लोग चंबा में प्रवेश करेंगे। 855 में 282 लोगों ने चंबा में प्रवेश किया है। पर्यटन से संबंधित अभी तक कोई पंजीकरण नहीं हुआ है। एक पंजीकरण पर दो या तीन लोग चंबा में प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed