फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   8500 cedar saplings burnt to ashes in Tikri forest beat

Chamba News: टिकरी वन बीट में देवदार के 8500 पौधे जलकर राख

Thu, 21 Dec 2023 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 21 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
8500 cedar saplings burnt to ashes in Tikri forest beat
चंबा में टिकरी के जंगल में लगी आग से उठता धुंआ।संवाद
चंबा। चुराह वन मंडल के दायरे में आने वाली टिकरी वन बीट में देवदार के 8500 पौधे जंगल की आग की भेंट चढ़ चुके हैं। पशुपालकों की घासनी भी आग में स्वाह हो गई है।
विज्ञापन

टिकरीगढ़ पंचायत के छाराढोह नामक जंगल में बुधवार को भयंकर आग भड़की थी। देखते ही देखते यह आग वन विभाग के रकबे में पहुंच गई। यहां बरसात में लगाए देवदार के पौधे आग की चपेट में आ गए। हालांकि, वन रक्षक ने रकबे में लगे पौधों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि पौधों को बचाना मुमकिन नहीं था।
विज्ञापन

इससे वन विभाग को काफी नुकसान पहुंचा है। रकबे में देवदार के पौधे लगाने के लिए विभाग ने काफी मेहनत कर धनराशि खर्च की थी। पशु पालकों की घासनी और अधवारी भी जलकर राख हो गई है। अब पशुपालकों को सर्दियों में अपने मवेशियों के लिए चारा जुटाने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल की आग से वन विभाग के रकबे को नुकसान पहुंचा है। जंगल में विचरण करने वाले जीव-जंतु भी आग की चपेट में आए हैं। लाखों की वन संपदा आग की चपेट में आने से राख हो गई है। जंगल में आग कैसे लगी, इसको लेकर विभाग अभी तक जानकारी नहीं जुटा पाया है। यही अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी शरारती तत्व ने जंगल में आग लगाई है। ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के बाधा गांव निवासी लोभी राम की आधवारी जंगल की आग में जलकर राख हो गई। टिकरी वन बीट के वन रक्षक नेकराम ने कहा कि जंगल की आग से रकबे में लगाए 8500 देवदार के पौधे जल गए हैं। इसको लेकर उच्चाधिकारी को जानकारी दे दी गई है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed