{"_id":"5c8bae49bdec22144a2721a7","slug":"81552657993-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बाद सड़कों पर फिसलन, नल जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बाद सड़कों पर फिसलन, नल जाम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले के विभिन्न मार्गों पर शुक्रवार को सुबह के समय काफी फिसलन रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग जहां वाहन ले जाने में गुरेज करते दिखे तो वहीं पैदल भी सावधानी पूर्वक चले। बर्फबारी के बाद शुक्रवार की सुबह सड़कों पर कोहरा जमा रहा। इससे सड़कों पर काफी फिसलन रही। वहीं, दूसरी ओर कोहरा पड़ने से तापमान शून्य डिग्री से नीचे होने के कारण जनजातीय क्षेत्रों में पानी के नल तक जाम हो गए। इससे चलते लोगों को पेयजल किल्लत से भी जूझना पड़ा। धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कुल मिलाकर शुक्रवार की सुबह लोगों को काफी परेशानियां पेश आईं। गौरतलब है कि वीरवार को पूरा दिन जिले में मौसम खराब रहा। इस दौरान निचले क्षेत्रों में जहां मूसलधार बारिश हुई तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्र होली, भरमौर, जोत, खज्जियार और तीसा में हिमपात हुआ। होली और भरमौर में दो से तीन इंच हिमपात हुआ। वीरवार रात को मौसम साफ रहा। इस कारण सुबह कोहरे की मोटी परत जम गई। इससे सुबह सड़कों पर काफी फिसलन रही। लोगों राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, राम सिंह, सुरजीत कुमार, राजेश कुमार, देवी चंद, प्रकाश चंद, राज कुमार, उमेश कुमार, सुनील कुमार आदि का कहना है कि इस साल काफी बार बर्फबारी हो चुकी है। इसके चलते क्षेत्र में काफी ठंड पड़ रही है। उन्होंने बताया कि वीरवार को बर्फबारी होने से ठंड बढ़ी तो वहीं शुक्रवार की सुबह सड़कों पर फिसलन रही।