फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार में बिना लाइसेंस चार पैराग्लाइडर पकड़े

खज्जियार में बिना लाइसेंस चार पैराग्लाइडर पकड़े

Sat, 09 Mar 2019 07:42 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार में बिना लाइसेंस चार पैराग्लाइडर पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में पुलिस ने बिना लाइसेंस के चार पैराग्लाइडरों को पकड़ा है। साथ ही लोगों को बिना लाइसेंस पैराग्लाइडिंग न करने की हिदायत दी है। पुलिस ने बिना लाइसेंस हो रही पैराग्लाइडिंग की रिपोर्ट तैयार की है, जिसे पुलिस चंबा कोर्ट में पेश करेगी। यहां मामले की सुनवाई होगी। आगामी कार्रवाई कोर्ट का फैसला आने पर ही होगी। खज्जियार में बिना लाइसेंस हो रही पैराग्लाइडिंग की वजह से अब तक तीन पर्यटक अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रशासन हादसा होने के बाद कुछ समय के लिए खज्जियार में पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा देता है जबकि, मामला शांत होने के बाद दोबारा से पैराग्लाइडिंग शुरू हो जाती है। हालांकि, पर्यटन विभाग की ओर से अभी तक चंबा में किसी को भी पैराग्लाइडिंग करने की अनुमति नहीं दी गई है।
पुलिस को पिछले कुछ दिनों से खज्जियार में बिना लाइसेंस के हो रही पैराग्लाइडिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सदर थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर ने अपनी टीम को लेकर खज्जियार में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने चार पैराग्लाइडर बिना लाइसेंस पैराग्लाइडिंग करते हुए पकड़े। पुलिस ने स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए समझाया कि बिना लाइसेंस पैराग्लाइडिंग करना गैर कानूनी है। इससे कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। इसलिए इस तरह की गैर कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा न दें। पर्यटकों को भी इस तरह के जोखिम से बचने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पुलिस ने खज्जियार में बिना लाइसेंस वाले चार पैराग्लाइडरों को पकड़ा है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed