फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी विशेष सहूलियतें

मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी विशेष सहूलियतें

Fri, 01 Mar 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी विशेष सहूलियतें
मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की हर ओपीडी के बाहर तैनात रहेंगे पेशेंट केयर कर्मी
वरिष्ठ नागरिकों के चिकित्सा बिलों के भुगतान को लेकर बनाया केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने की योजना बनाई है। अस्पताल की ओपीडी में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए पेशेंट केयर कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जो कि ओपीडी में जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों का पूरा ध्यान रखेंगे। वरिष्ठ नागरिक को ओपीडी से बाहर बिठाने से लेकर डॉक्टर से जांच करवाने तक का जिम्मा पेशेंट केयर कर्मचारी का रहेगा, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को डॉक्टर से जांच करवाने में किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए पर्ची की व्यवस्था पहले से अलग की गई है। वरिष्ठ नागरिकों को जांच करवाने के लिए अन्य मरीजों की तुलना में अलग पर्ची दी जाती हैं, ताकि उन्हें ओपीडी में धक्के नहीं खाने पड़े।
इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों, जो कि चिकित्सा बिलों के लिए दर बदर भटकते हैं। उनके लिए भी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के पास व्यवस्था कर दी है। जहां पर एक डाटा एंट्री ऑपरेअर की ड्यूटी लगाई है। जो वरिष्ठ नागरिकों के चिकित्सा बिलों के भुगतान की सारी प्रक्रिया को पूरा करेगा, ताकि चिकित्सा बिलों के भुगतान को लेकर वरिष्ठ नागरिकों को यहां वहां न भटकना पड़े। इसे लेकर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन से लंबे समय से मांग कर रहे थे, जो कि अब पूरी कर दी गई है। जिला के सैकडों वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा बिलों के भुगतान को मेडिकल कॉलेज पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

इनसेट
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए ओपीडी के बाहर पेशेंट केयर कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए भी डाटा एंट्री ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed