फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   प्रश्नोतरी में डीएवी के हरदीप और दिग्विजय ने अव्वल

प्रश्नोतरी में डीएवी के हरदीप और दिग्विजय ने अव्वल

Thu, 28 Feb 2019 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
प्रश्नोतरी में डीएवी के हरदीप और दिग्विजय ने अव्वल
चंबा। राजकीय माध्यमिक पाठशाला कसाकड़ा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक फौजा सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसकी अध्यक्षता जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजीव महाजन ने की। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी कनिष्ठ वर्ग में डीएवी स्कूल चंबा की टीम हरदीप और दिग्विजय ने पहला, धड़ोग स्कूल की टीम स्पर्श और स्तुति ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि विज्ञान प्रश्नोत्तरी वरिष्ठ वर्ग में डीएवी स्कूल चंबा के अभिराज और रेहान ने पहला जबकि होली हिमालयन स्कूल चंबा पल्लवी और फैजल ने दूसरा प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में ब्वॉयज स्कूल चंबा के छात्र रितेश और मुकेश ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में धड़ोग स्कूल की छात्रा प्रकृति ने पहला, डीएवी स्कूल चंबा की स्मृति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में ब्वॉयज स्कूल चंबा के छात्र विवेक ने पहला, मठ स्कूल की ममता ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में ब्वॉयज स्कूल चंबा के हर्ष ने पहला, किड्स इंटरनेशनल स्कूल चंबा के अतुल ने दूसरा और मठ स्कूल के वरुण ने तीसरा स्थान हासिल किया। राजकीय महाविद्यालय चंबा के सह प्राध्यापक डॉ. हेमंत ने बच्चों को डॉ. सीवी रमन के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इसके साथ ही विज्ञान में उनके योगदान के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मौजूद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक फौजा सिंह ने बच्चों को विज्ञान में रुचि बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला उप शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार और विशेष कार्य अधिकारी संजीव पुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed