{"_id":"5c741e5bbdec22073e1b663d","slug":"81551113819-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंजराडू़ में बारिश से मकान पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंजराडू़ में बारिश से मकान पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह। चुराह उपमंडल के भंजराडू़ गांव में भारी बारिश से मकान को बीते दिनों भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित महिला नैना ने बताया कि उसका रिहायशी मकान भंजराडू़ में है। मगर लगातार बारिश से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है।
पहाड़ी से गिरा मलबा उसके घर तक पहुंच चुका है। बताया कि अगर आगामी दिनों में बारिश होती है, तो इससे मकान ध्वस्त हो सकता है। महिला ने बताया कि बीते दिनों बारिश के कारण उसके मकान में पानी घुस आया है। इसके अलावा बच्चों की किताबें भी खराब हो गई। इस कारण उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि नुकसान का जायजा लिया जाए।