फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   फर्राटा दौड़ में अंजू, चार सौ मीटर में राम सिंह अव्वल

फर्राटा दौड़ में अंजू, चार सौ मीटर में राम सिंह अव्वल

Thu, 20 Dec 2018 08:51 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Thu, 20 Dec 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
फर्राटा दौड़ में अंजू, चार सौ मीटर में राम सिंह अव्वल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में वीरवार को विभिन्न मुकाबले हुए। पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित प्रतियोगिता में पूर्व प्राचार्य एवं जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सबसे पहले प्राचार्य डॉ. शिव दयाल ने और अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। दूसरे दिन आयोजित 1000 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में राम सिंह, महेंद्र सिंह, मुन्ना राम, पुष्पराज ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। फर्राटा दौड़ में साहिल ने पहला, तिलक राज ने दूसरा और अभिषेेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर महिला वर्ग में अंजू, निशा, ज्योतिका ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक के पुरुष वर्ग में जयंत सिंह ने पहला, लोकेंद्र ने दूसरा और तिलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक महिला वर्ग में उमा, मनीषा, अनिता ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान झटका। 400 मीटर पुरुष वर्ग में राम सिंह, ने पहला, राजेश ने दूसरा और विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर महिला वर्ग में अंजू ने पहला, उमा ने दूसरा ओर रश्मि ने तीस स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
200 मीटर पुरुष वर्ग में तिलक राज, अभिषेक, देवेंद्र ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर महिला वर्ग में अंजू देवी ने पहला, मनीषा ने दूसरा और दीक्षा कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में कमनेश, लोकिन्द्र, विशाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर महिला वर्ग में अंजू देवी प्रथम, निशा कुमारी द्वितीय और उमा तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद महिला वर्ग में वीना कुमारी, राधा कुमारी, उमा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लगन से काम करें तो सफलता जरूर कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग खेल के मैदान में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed