फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कंपनी की जगह कर्मियों के खातों में आए वेतन

कंपनी की जगह कर्मियों के खातों में आए वेतन

Wed, 05 Dec 2018 09:11 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
कंपनी की जगह कर्मियों के खातों में आए वेतन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के आउट सोर्स कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी समस्याओं को सदर विधायक पवन नैयर के समक्ष रखा। मंगलवार को आउटसोर्स कर्मचारी संघ की बैठक में बतौर मुख्यातिथि सदर विधायक पवन नैयर पहुंचें। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

आउट सोर्स कर्मचारियों को महीने की सात तारीख से पहले वेतन देने की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर वह स्वास्थ्य मंत्री से भी बात करेंगे। इस मौके पर आउट सोर्स कर्मचारियों ने मांग रखी कि उनका वेतन निजी कंपनी के जरिए न होकर सीधे उनके खातों में पड़े। इसको लेकर सदर विधायक ने कहा कि वह इसको लेकर पूरा प्रयास करेंगेे। ईपीएफ नंबर सभी कर्मचारियों को जारी करवाए जाएंगे। जबसे कर्मचारी की नियुक्ति हुई है, तबसे उन्हें ईपीएफ का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्न पूछा है कि मेडिकल कॉलेज चंबा में आउट सोर्स में लगे एक कर्मचारी की एवज में कंपनी को कितने पैसे अदा किए जा रहे हैं। साथ ही कर्मचारी के खाते में कितने पैसे पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, कर्मचारियों के काटे जाने वाले ईपीएफ और उनके खाते में पड़ने वाले ईपीएफ के बारे भी जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को चलाने में आउट सोर्स कर्मचारी भी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। उनको पेश आने वाली सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज में तैनात सभी आउट सोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed