{"_id":"5bafb14c867a557f6a2a44ff","slug":"81538240844-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर की 29 पंचायतों में नहीं पहुुंच रही दूध, ब्रेड और सब्जियों की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर की 29 पंचायतों में नहीं पहुुंच रही दूध, ब्रेड और सब्जियों की सप्लाई
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। कबायली क्षेत्र भरमौर के अधीन आने वाली 29 पंचायतों में सात दिनों से दूध, ब्रेड और सब्जियों की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों के सामने भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि भूस्खलन और रावी नदी के बहाव में सड़क के बहने से चंबा-भरमौर हाईवे पिछले कई दिनों से बाधित है। इस कारण क्षेत्र के लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, कबायली क्षेत्र के ग्रामीणों ने खेतों में बिजी कई राजमाह, मक्की और आलू की फसल भी बरबाद हो गई है। बहरहाल, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भरमौर-चंबा मार्ग को यातायात के लिए सुचारू करवाने की मांग उठाई है।
गौरतलब हो कि जिले में बीते एक सप्ताह पूर्व होने वाली भारी बारिश से वर्ष 1995 जैैसे हालात बन गए हैं। 23 वर्षों के बाद एक बार फिर से चंबा-भरमौर मुख्य मार्ग समेत कबायली क्षेत्र भरमौर के दर्जन भर संपर्क मार्ग भी यातायात के लिए बंद पड़े हैं। लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालकर मीलों का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, मार्गों के अवरुद्ध होने से कर्मचारियों और स्कूली बच्चों दिक्कतें बढ़ गई है। आलम, यह है कि सात दिनों से कबायली क्षेत्र भरमौर में दैनिक उपयोग की वस्तुओं समेत सब्जियों की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। इसके अलावा भारी बारिश की भेट किसानों की मक्की, राजमाह और आलू की फसल भी बरबाद हो गई है। हैरानी की बात तो यह है कि अभी तक संबंधित विभाग नुकसान का आकलन नहीं लगा पा रहा है। ग्रामीण चतर सिंह, दलीप कुमार, नरेश कुमार, प्रमोद, सुरेंद्र कुमार, नारायण सिंह, केसर सिंह, विजय कुमार, प्रताप चंद, हाकम चंद, कपिल कुमार और योगेश का कहना है कि कबायली क्षेत्र भरमौर का संपर्क जिला मुख्यालय चंबा से सात दिनों से कटा हुआ है।
विज्ञापन
यह मार्ग अभी भी नहीं हो पाए बहाल
लोनिवि मंडल भरमौर के तहत भरमौर-धरोला, भरमौर-सूपा, भरमौर-हरछू, भरमौर-चौबिया, भरमौर-गरिमा-सियूंर, भरमौर-भरमाणी, ढकोग-तरेला-तुंदाह, गरोला-उलांसा, रूहणूकोठी-सामरा भूस्खलन व डंगों के गिर जाने के चलते अभी तक अवरुद्ध हैं।
एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि बग्गा के पास एनएचपीसी प्रबंधन के अधीन आने वाला मार्ग ही अवरुद्ध पड़ा है। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी प्रबंधन के साथ बग्गा के पास मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करवाया जाएगा।