{"_id":"5bae5fa9867a557fef6f8ea0","slug":"81538154409-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुलंज-देवीकोठी-टेपा मार्ग पांच दिनों से बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुलंज-देवीकोठी-टेपा मार्ग पांच दिनों से बाधित
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह विस क्षेत्र के तहत चलुंज-देवीकोठी-टेपा सड़क का डंगा धंसने से यह मार्ग पिछले पांच दिनों से बंद पड़ा है। मार्ग का डंगा धंसने से बसों समेत छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद पड़ी है। मार्ग के अवरुद्ध होने से तीन पंचायतों में पांच दिनों से दैनिक उपयोग की वस्तुओं समेत अन्य खाद्य सामग्री तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में ग्रामीण मीलों पैदल सफर तय करने को मजबूर हैं। कुल मिलाकर भारी बारिश ने गुलेई, देवीकोठी और टेपा पंचायतों के अधीन आने वाले गांवों के ग्रामीणों की दिक्कतों को बढ़ाकर रख दिया है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर चलुंज-देवीकोठी-टेपा मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करवाने की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत गुलेई, देवीकोठी और टेपा पंचायतों के अधीन आने वाले दर्जन गांवों के बाशिंदे परिक्षेत्रों में ही फंसकर रह गए हैं।
टेपा पंचायत के पूर्व प्रधान ध्यान सिंह, ग्रामीणों में देसराज, साहब सिंह, यशवंत, हेमराज, गुरदित्ता राम, चेतु राम, बालक राम, बजर सिंह और मनसा राम ने बताया कि देवीकोठी के पास सडक के धंसने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मांग की कि प्राथमिकता के आधार पर चलुंज-देवीकोठी-टेपा सड़क पर धंसी सड़क पर डंगा का निर्माण करवा कर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया जाए। लोनिवि अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया के भारी बारिश के चलते ही यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि उक्त स्थान का निरीक्षण करने के बाद विभागीय कर्मचारियों की रिपोर्ट पर ही आगामी कदम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन