फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले में बारिश ने बरपाया कहर, 36 सड़कें अभी नहीं हुईं बहाल

जिले में बारिश ने बरपाया कहर, 36 सड़कें अभी नहीं हुईं बहाल

Tue, 25 Sep 2018 08:48 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
जिले में बारिश ने बरपाया कहर, 36 सड़कें अभी नहीं हुईं बहाल
landslide - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। मूसलाधार बारिश ने जिले में खूब कहर बरपाया है। हालत यह है कि मंगलवार को भी भरमौर हाईवे समेत 36 सड़कें बंद पड़ी हैं। इस वजह से लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं भूस्खलन की वजह से कई लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। बारिश ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है। विस क्षेत्र चंबा, डलहौजी और भटियात में 20 कच्चे, 4 पक्के मकानों को क्षति पहुंची है जबकि कई घरों पर भूस्खलन से गिरने का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा तीन प्रोटेक्शन वॉल, 7 गौशालाएं, एक दुकान, एक फिशरी टैंक और एक रसोई घर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बहरहाल, तीनों विस क्षेत्रों में होने वाले नुकसान की रिपोर्ट जिला प्रशासन के पस पहुंच चुकी है।

प्रशासन की ओर से प्रभावितों को हर संभव सहायता राशि प्रदान करने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। जिले में तीन दिनों तक भारी बारिश के तांडव ने लोगों की परेशानियों को बढ़ाकर रख दिया है। मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन से विस क्षेत्र डलहौजी में एक प्रोटेक्शन वॉल, तीन गोशालाएं, एक कच्चा मकान और एक पक्का मकान को क्षति पहुंची है। विस क्षेत्र भटियात में भूस्खलन की जद में आने से दो गोशालाएं, सात कच्चे मकानों, दो पक्के मकानों, एक दुकान, एक फिशरी टैंक को क्षति पहुंची है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र चंबा में 12 कच्चे मकानों, एक पक्के मकान, दो गोशालाओं, दो प्रोटेक्शन वॉल और एक रसोईघर भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, संबंधित क्षेत्र में राजस्व विभाग के पटवारियों ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


सड़कें बाधित, आवाजाही में पेश आ रही दिक्कतें
विस क्षेत्र सलूणी के तहत 14 सड़कें भूस्खलन, मलबे और चट्टानें गिरने से बाधित है। इसमें से पांच सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। जबकि, शेष नौ सड़कें अभी भी बाधित हैं। लोनिवि तीसा मंडल के तहत 18 सड़कों पर यातायात व्यवस्था बंद पड़ी थी। इसमें से 7 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। जबकि, शेष 11 सड़कें बाधित हैं। लोनिवि डलहौजी मंडल के तहत 11 सड़कें भूस्खलन के कारण बंद पड़ी थी। इसमें से तीन सड़कों को बहाल कर दिया गया है जबकि आठ सड़कें बाधित हैं। लोनिवि मंडल भरमौर में 15 सड़कें बंद पड़ी थी। इसमें से आठ सड़कों को मंगलवार शाम तक यातायात के लिए सुचारु किया गया है। जबकि 7 सड़कों को अभी भी यातायात के लिए सुचारू किया जाना शेष है। वहीं, लोनिवि मंडल चंबा की बात की जाए तो यहां पर करीब 25 लिंक मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी थी। इसमें से मंगलवार देरशाम तक 16 लिंक मार्गों को बहाल किया गया। जबकि शेष 9 सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed