फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   फीस समस्या को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं व क्लर्क के बीच हुआ विवाद

फीस समस्या को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं व क्लर्क के बीच हुआ विवाद

Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
फीस समस्या को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं व क्लर्क के बीच हुआ विवाद
क्लर्क की बदसलूकी से एबीवीपी उग्र, कार्यालय का किया घेराव
विज्ञापन

कॉलेज में फीस जमा करवाने में परेशानी की शिकायत विवाद, भूख हड़ताल पर बैठे कार्यालय मंत्री
प्राचार्य के कार्यालय भीतर भूख हड़ताल पर बैठ गए कार्यालय मंत्री

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा कॉलेज में फीस जमा करवाने में पेश आ रही समस्या को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और क्लर्क के बीच विवाद हो गया। पूरे मामले को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य कार्यालय का घेराव किया। इससे कॉलेज में दिन भर माहौल तनावपूर्ण रहा। जानकारी के अनुसार सोमवार को फीस जमा करवाने में दिक्कत आ रही थी। इसको लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता क्लर्क के पास गए तो उसने उनकी समस्या को सुनने से मना कर दिया। जब एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत प्राचार्य से करने की चेतावनी दी तो क्लर्क ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। इससे एबीवीपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय में जाकर पहले क्लर्क की लिखित तौर पर शिकायत की। इसके साथ ही क्लर्क के एबीवीपी कार्यकर्ताओं से माफी मांगने की मांग रखी। मगर कॉलेज प्रशासन ने क्लर्क से एबीवीपी कार्यकर्ताओं माफी नहीं मंगवाई। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय के बाहर धरना दे दिया। साथ ही कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसी दौरान एबीवीपी के कार्यालय मंत्री जागेश कुमार ने प्राचार्य कार्यालय के भीतर भूख हड़ताल शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक वह भूख हड़ताल पर बैठे रहे। माहौल को ज्यादा खराब होता देख कॉलेज प्रशासन ने संबंधित क्लर्क और एबीवीपी कार्यकर्ताओं को एक साथ बिठाया। यहां क्लर्क ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। इसके बाद कहीं जाकर विवाद सुलझा। कॉलेज प्राचार्य सुुमन लता बेदी ने बताया कि फीस की रसीद को लेकर विवाद हुआ था। इसे बाद में शांत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed