फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ऑयल के साहू गांव में तूफान से पेड़ गिरा, 16 भेड़ बकरियों की मौत, घर की छत उड़ी

ऑयल के साहू गांव में तूफान से पेड़ गिरा, 16 भेड़ बकरियों की मौत, घर की छत उड़ी

Fri, 01 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ऑयल के साहू गांव में तूफान से पेड़ गिरा, 16 भेड़ बकरियों की मौत, घर की छत उड़ी
शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक आया तूफान - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)।
चुराह उपमंडल की आयल पंचायत के साहू गांव में तूफान से पेड़ गिरा गया। इसकी चपेट में आने से 16 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर बाद हुई। तेज तूफान के चलते जहां भेड़ बकरियों की मौत हुई है तो वहीं दूसरी तरफ एक घर की छत भी उड़ गई।

इस घटना में आठ भेड़-बकरियां गंगी राम पुत्र भरना निवासी साहू और आठ भेड़-बकरियां प्रभी राम पुत्र भरना (दोनों भाई) की थी। कुछ भेड़-बकरियां घायल भी हुई हैं। अन्य भेड़-बकरियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि झुंड में अस्सी भेड़-बकरियां चर रही थी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने कानूनगो और पटवारी को मौके पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद साहू गांव के चरागाह में तूफान आया। इस दौरान उक्त दोनों भेड़ पालकों ने अपनी भेड़-बकरियों को पेड़ के नीचे रखा। अचानक तेज हवा चलने पेड़ गिर गया और भेड़ बकरियां दबकर मर गईं।
विज्ञापन


इसके अलावा शरीफ पुत्र ध्यान गांव लियूंटी के मकान की छत उड़ गई। शरीफ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसे घर निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ था। दूसरी ओर तेज तूफान के चलते पंचायत में बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रधान गुलशन बेगम ने बताया कि पेड़ गिरने से 16 भेड़ बकरियों की मौत हुई है। एक घर की छत भी तूफान के चलते उड़ी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में प्रशासन को सूचना दे दी गई है। नायब तहसीलदार सुधीर सिंह का कहना है कि इस बारे में सूचना मिली है। मौके पर पटवारी और कानूनगो को भेज दिया गया है। प्रभावितों को नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed