{"_id":"5b115e074f1c1bfd6e8b5ae7","slug":"81527864839-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया घराट नाला पुल का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया घराट नाला पुल का शिलान्यास
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
jairam thakur
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुरंगानी (चंबा)।
सुरंगानी क्षेत्र की सुंडला पंचायत में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने घराट नाला पुल का शिलान्यास किया। पुल के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इस पुल के निर्माण से चंबा, डलहौजी, सलूणी और तीसा के लोगों को लाभ मिलेगा। पहले वाहनों को घराट नाला के बीच होकर जाना पड़ता था। ऐसे में हादसा होने का खतरा बना रहता था। पुल के निर्माण के बाद वाहन सुरक्षित तरीके से नाले को पार कर पाएंगे। पैदल आवाजाही करने वाले राहगीरों को भी इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने लोनिवि को निर्देश दिए कि पुल का निर्माण समय पर किया जाए ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सरकार को बनाने में आम जनता ने सहयोग दिया है। इसलिए जनता के विश्वास को टूटने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन