{"_id":"5adf66044f1c1ba0098b63f6","slug":"81524590084-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा दो कक्षाओं में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमा दो कक्षाओं में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
result
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जमा दो की वार्षिक परीक्षा परिणामों की प्रदेश स्तरीय टॉप टेन सूची में जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का ही दबदबा रहा है। विभिन्न संकायों में तीन सरकारी स्कूलो और एक निजी पाठशाला के विद्यार्थी ने सूची में जगह बनाई है।
इससे साफ हो रहा है कि सरकारी स्कूलों के बच्चों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विज्ञान संकाय में प्रदेश स्तर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की छात्रा ओजस्वी ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश भर में अपनी काबिलियत का ढंका बजाया है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने के उद्देश्य से अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों के बजाए निजी स्कूलों में दाखिला दिलवा रहे हैं। बावजूद इसके जमा दो कक्षा के निकले वार्षिक परिणाम के नतीजों ने ये साफ कर दिया है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन
जमा दो के विभिन्न संकायों के वार्षिक परिणाम में जिला चंबा से ताल्लुक रखने वाले चार विद्यार्थियों ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त कर प्रदेश भर में जिले, अपने स्कूल, अभिभावकों और अपने शिक्षकों का नाम रोशन किया है।
टॉप टेन की सूची में शामिल होने वाले तीन विद्यार्थी सरकारी स्कूलों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददरियाड़ा, रावमापा चनेड़, रावमापा पाठशाला चंबा में पढ़ने वाले हैं, तो वहीं एक विद्यार्थी महर्षि दयानंद मठ चंबा से शिक्षा हासिल कर रहा है। अभिभावक भी इस बात को समझते हुए निजी स्कूलों का मोह छोड़ कर सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला दिलवा रहे हैं।