फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पुलिस अधीक्षक निवास के पास बनेगी पार्किंग

पुलिस अधीक्षक निवास के पास बनेगी पार्किंग

Fri, 23 Mar 2018 11:05 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक निवास के पास बनेगी पार्किंग
parking - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। एशियन विकास बैंक ने पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं के लिए दिए जाने वाले फंड और उसकी उपयोगिता को लेकर शुक्रवार को बचत भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पर्यटन विभाग के निदेशक सुदेश मोख्टा ने की। बैठक में चंबा के विधायक पवन नैयर, उपायुक्त हरिकेश मीणा, नप अध्यक्ष नीलम नैयर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और गैर सरकारी और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फिलहाल बड़ी योजना के मूर्त रूप में आने तक पर्यटन विभाग के पास पहले से मौजूद करीब 6.50 करोड़ रुपए की राशि को शहर में पर्यटन से जुड़े आधारभूत ढांचे को अविकसित करने और उसे पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र के तौर पर तैयार करने के के लिए खर्च किया जाएगा। इसके अलावा शहर में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत रंग महल की मौजूदा स्थिति को भी सुधारा जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और गैर सरकारी व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया कि उपलब्ध फंड का उपयोग करके जहां पुलिस अधीक्षक निवास के पास खाली भूमि में पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चंबा शहर में पक्काटाला-बालू मार्ग को वैकल्पिक वन वे मार्ग के तौर पर निर्मित किया जाएगा। इससे शहर में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके और ट्रैफिक जाम की स्थिति से भी निजात मिल सके। इसके तहत साल नदी पर निर्मित पुल को भी चौड़ा किया जाएगा।

पर्यटन विभाग के निदेशक ने बताया कि विभिन्न सुझावों के अनुरूप फैसला लिया गया है कि चंबा शहर में सैकड़ों साल से चंबा शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर की पहचान बनाए रखने वाले रंग महल भवन कि मौजूदा स्थिति में भी सुधार किया जाए। ताकि यह भवन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके और ऐतिहासिक स्मारक के जरिये देश विदेश के सैलानी चंबा के एक हजार साल से भी पुराने गौरवमयी इतिहास और यहां की बेजोड़ कला के विभिन्न पहलुओं से भी रूबरू हो सकें।

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि पथ परिवहन निगम ने उसकी आगामी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में इस जगह की अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की बात कही है। पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि पार्किंग के निर्माण की औपचारिकताओं को पूरा करके उसे व्यापारिक रूप दिया जा सके।


पर्यटन निदेशक ने भरोसा दिया कि जैसे ही स्थानीय स्तर पर औपचारिकताएं पूरी होती हैं विभाग पार्किंग निर्माण की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा ताकि एशियन विकास बैंक से पार्किंग निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि प्राप्त की जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, जिला पर्यटन विकास अधिकारी रम्या चौहान, जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जीत सिंह ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम सुभाष कुमार, जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed