फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लड़कियों की चार सौ मीटर दौड़ में अंजु ने पहला, रश्मि ने झटका दूसरा स्थान

लड़कियों की चार सौ मीटर दौड़ में अंजु ने पहला, रश्मि ने झटका दूसरा स्थान

Thu, 22 Feb 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
लड़कियों की चार सौ मीटर दौड़ में अंजु ने पहला, रश्मि ने झटका दूसरा स्थान
चार सौ मीटर दौड़ में अंजू अव्वल
विज्ञापन

चंबा कॉलेज की 51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को आगाज
शॉटपुट में किरण, लंबीकूद में राधा ने झटका पहला स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा की 51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ वीरवार को हुआ। इस मौके पर सेवानिवृत्त कॉलेज प्राचार्य भुवन विज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए प्रतियोगिता का आगाज किया। इस दौरान आयोजित पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में डिंपल, सुधीर कुमार और नर सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में अंजू ने पहला, उमा ने दूसरा और रश्मि ने तीसरा स्थान झटका। शॉटपुट प्रतियोगिता में किरण कुमार, हरीश और प्रीतम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की लंबीकूद प्रतियोगिता में राधा ने पहला, संगीता ने दूसरा और बीना ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की शॉटपुट प्रतियोगिता में सारुचिका, अनीता और उमा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कों की 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कमलेश ने पहला, अनिल कुमार ने दूसरा और सुनील कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की चार सौ मीटर दौड़ में अंजू देेवी, रश्मि और उमा ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान झटका। लड़कों की लंबीकूद प्रतियोगिता में राकेश कुमार, ईशान शेख और प्रशांत ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed