{"_id":"5a89b5714f1c1b4e588b9589","slug":"81518974321-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैलेंट हंट छात्रवृत्ति परीक्षा में 87 विद्यार्थियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैलेंट हंट छात्रवृत्ति परीक्षा में 87 विद्यार्थियों ने लिया भाग
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
exam shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। एपी गोयल शिमला यूनिवर्सिटी टैलेंट हंट छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 का आयोजन रविवार को हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी और सेंट स्टीफन स्कूल चंबा में किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस छात्रवृत्ति परीक्षा में होली हिमालयन चुवाड़ी के 66 और सेंट स्टीफन स्कूल चंबा के 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में दसवीं और जमा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासी उत्सुकता दिखी। परीक्षा के बाद छात्र-छात्राएं एक दूसरे से चर्चा करते करते रहे। परीक्षा 12 बजे शुरू हुई। जबकि दो बजे परीक्षा का समापन हुआ। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के चेयरमैन दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्या वंदना शर्मा, स्टाफ में मूलक राज और काका राम मौजूद रहे। इसके अलावा सेंट स्टीफन स्कूल में भी परीक्षा का आयोजन सफल रहा। इस दौरान सेंट स्टीफन स्कूल के प्रधानाचार्या विशाल स्त्रावला और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।