फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भरमौर इलाके के एक दर्जन स्कूलों में इंस्पेक्शन टीम ने दी दबिश

भरमौर इलाके के एक दर्जन स्कूलों में इंस्पेक्शन टीम ने दी दबिश

Sat, 02 Dec 2017 08:42 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
भरमौर इलाके के एक दर्जन स्कूलों में इंस्पेक्शन टीम ने दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर(चंबा)। इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर के करीब एक दर्जन सरकारी स्कूलों में दबिश दी। इस दौरान टीम ने स्कूलों में जाकर तमाम व्यवस्थाएं जांची। एक तरफ जहां स्कूली विद्यार्थियों के पढ़ाई का स्तर जांचा। साथ ही स्कूल का अन्य रिकॉर्ड भी खंगाला। निरीक्षण के दौरान कुछेक स्कूलों में खामियां पाई गई, जिन्हें बिना विलंब सही करने के निर्देश संबंधित स्कूल प्रभारियों को दिए। औचक निरीक्षण के दौरान टीम की अगुवाई इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक जलालदीन ने की। उन्होंने स्कूल प्रभारियों को बच्चों को क्वालिटी एजूकेशन मुहैया करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूलों से बंक मारने वाले शिक्षकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में निरीक्षण प्रधानाचार्य अशोक कुमार, रविंद्र सिंह रणपतिया, बीईईओ सोमनाथ और इंद्र सिंह मौजूद रहे।
पिछले दिनों भी शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीम चंबा की टीम ने मिडल स्कूल लाहल, प्राइमरी स्कूल खणी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौबिया, प्राइमरी स्कूल कुठेड़, मांडो, सीनियर सेकेंडरी(गर्ल्स) स्कूल भरमौर, ब्वॉयज स्कूल भरमौर, प्राइमरी स्कूल संचूई, लाहल, सेरकाओं में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकतर स्कूलों में व्यवस्थाएं सही पाई गई, जबकि कुछेक स्कूलों में खामियां निरीक्षण टीम को नजर आईं। इन्हें जल्द दुरुस्त करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

इनसेट
एक दर्जन स्कूलों में किया गया औचक निरीक्षण: जलालदीन
इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि करीब एक दर्जन स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया है। कहा कि जिन स्कूलों में खामियां नजर आई हैं। उन्हें जल्द सही करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed