{"_id":"5a04951b4f1c1bd9798bb322","slug":"81510249755-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करने के बाद घर वापिस आते वक्त गिरा बुजुर्ग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करने के बाद घर वापिस आते वक्त गिरा बुजुर्ग, मौत
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime scene
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
होली (चंबा)। होली क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत गरोला के रहने वाले बुजुर्ग की मतदान करने के बाद घर वापस आते समय गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गजो राम उम्र 64 निवासी गांव बासंदा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भरमौर अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार गजो राम वोट डालने के लिए स्वाई पोलिंग बूथ में गया था। यहां गजो राम ने मताधिकार का प्रयोग किया और वापस घर की राह पकड़ी। घर के समीप पहुंचते ही गजो राम का पांव फिसल गया। इसके चलते वह खाई में जा गिरा। इसके बाद लोगों ने गजो राम को उठाया। मगर तब तक गजो राम की मौत हो चुकी थी। लोगों ने गजो राम के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को भरमौर अस्पताल ले जाया गया। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पैर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।