{"_id":"5a03067e4f1c1b97678b9ffd","slug":"81510147710-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी स्टैंड के समीप निर्मित मिलेनियम गेट खस्ताहालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी स्टैंड के समीप निर्मित मिलेनियम गेट खस्ताहालत
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
मिलेनियम गेट चंबा के टूटे हुए खिड़की के शीशे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में टैक्सी स्टैंड के समीप निर्मित मिलेनियम गेट दयनीय हालत पर आंसू बहा रहा है। हालत यह है कि गेट में लगे शीशे तक टूट चुके है। मगर अभी तक जिला प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गेट का निर्माण चंबा शहर के सौ साल का समय पूरा होने पर किया गया था। मगर अब यह उपेक्षा का शिकार हो रहा है। कई बार प्रशासन को गेट की दयनीय हालत के बारे में अवगत करवाया जा चुका है। मगर अभी तक प्रशासन ने गेट की मरम्मत नहीं करवाई है। स्थानीय निवासी रमेश कुुमर, सुरिंद्र सिंह, रणवीर कुमार, मिथुन सिंह, सुरेश कुमार राजिंद्र सिंह, चमन सिंह, अमित कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार, विनोद कुमार और कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में पर्यटक आवाजाही करते हैं। जिला की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक मिलेनियम गेट है। मगर प्रशासन की नजर-ए-इनायत न होने से गेट की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द मिलेनियम गेट को दुरुस्त किया जाए।