फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   736 unemployed people got jobs in private companies

Chamba News: 736 बेरोजगारों को मिली निजी कंपनियों में नौकरी

Wed, 17 Jul 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
736 unemployed people got jobs in private companies
चंबा। जिला चंबा में एक साल में 736 बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के जरिये इन युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी मिली है।
विज्ञापन

रोजगार के लिए भटक रहे युवाओं के लिए जिला रोजगार कार्यालय चंबा ने रोजगार की धारा से जोड़ा है। 554 बेरोजगार युवाओं को परिसर साक्षात्कार से रोजगार मिला है, दूसरी तरफ, 182 बेरोजगार युवाओं को एक साथ ही नौकरी मिली है।
जानकारी के अनुसार गत एक सप्ताह में 31 परिसर साक्षात्कार हुए हैं। एक बार रोजगार मेला लगाया गया है। इसमें बीस से अधिक कंपनियां पद भरने के लिए नियमित अंतराल के बाद पहुंचीं।
विज्ञापन

गत दिनों भी विभाग ने रोजगार उप कार्यालयों में परिसर साक्षात्कार करवाए। मात्र दो दिन में ही 32 बेरोजगारों को निजी कंपनी में नौकरी मिली। गौरतलब है कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से नामी कंपनियों को जिला मुख्यालय में बुलाकर परिसर साक्षात्कार करवाया जाता है। इस दौरान जहां युवाओं को उनकी प्रतिभा के मुताबिक नौकरी दी जाती है। उन्हें अन्य जानकारियां भी उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि गत एक वर्ष में 736 बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनियों में चयनित हुए हैं। विभाग की ओर से नियमित रूप से परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed