फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   72-year-old Chandu, who was suffering from stomach ache, was carried on the back 72-year-old Chandu, who was suffering from stomach ache, was carried on the back to the road

पेट दर्द से कहरा रहे 72 वर्षीय चंदू को पीठ पर पहुंचाया सड़क तक

Tue, 02 Nov 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
72-year-old Chandu, who was suffering from stomach ache, was carried on the back 72-year-old Chandu, who was suffering from stomach ache, was carried on the back to the road
मरीज को पीठ पर उठाकर सड़क तक लेकर जाते परिजन। - फोटो : Chamba
चंबा। आजादी के 75 वर्ष बाद भी किलोड़ पंचायत के वार्ड कलमला के लिए सड़क नहीं पहुंच पाई है। सड़क के अभाव में पेट दर्द से कहरा रहे 72 वर्षीय चंदू राम पुत्र इंद्र सिंह निवासी कलमला को अस्पताल तक पहुंचाना परिजनों के लिए कड़ी चुनौती रहा।
विज्ञापन

चंदू राम को उनके बेटे और परिजन चार किमी पीठ पर उठाकर सड़क तक लाए। इसके बाद उन्हें गाड़ी से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। यहां उन्हें दाखिल कर लिया गया। कलमला के लिए सड़क न होने से लोग नेताओं ने नाराज हैं। उन्होंने मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव का भी बहिष्कार किया था। अब ग्रामीण मांग को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक तरफ तो जिले में लोक निर्माण विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अन्य स्कीमों के जरिए गांव-गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने संबंधी बड़े-बड़े दावे करती है। वहीं दूसरी और किलोड़ ग्राम पंचायत के कलमला के लिए चार किमी सड़क का निर्माण न होना विभागीय दावों की पोल खोल रहा है। सड़क के अभाव में गांव में अचानक किसी के बीमार होने पर उसे पीठ पर उठाकर या पालकी से स्वास्थ्य केंद्र तक लेकर जाना पड़ता है। कई बार तो मरीज अस्पताल तक नहीं जा पाते। उसकी बीच रास्ते में ही मौत हो जाती है। इसी ज्वलंत समस्या को लेकर ग्रामीण विभागीय अधिकारियों से लेकर राजनेताओं तक से सड़क बनाने की मांग उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण चंद्रप्रकाश, मनोज कुमार, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, प्रताप चंद, विक्रम ने कहा कि चुनावी समर में ही पार्टी नेताओं को उनकी याद आती है। चुनावी नतीजों के बाद ग्रामीणों को दरकिनार कर दिया जाता है। सड़क से अछूते वार्ड के लोग आज भी पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। बच्चों को पैदल ही स्कूलों और नौकरीपेशा लोगों को आना-जाना पड़ता है।
एडीएम भरमौर संजय कुमार धीमान ने बताया कि संबंधित विभाग के वार्ड को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयास करने के बारे में निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed