फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दो दिनों की बारिश में एन प्रबंधन को पांच करोड़ का नुकसान

दो दिनों की बारिश में एन प्रबंधन को पांच करोड़ का नुकसान

Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
दो दिनों की बारिश में एन प्रबंधन को पांच करोड़ का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला चंबा में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को पांच करोड़ की चपत लग गई है। कई मार्ग पर जगह-जगह भारी भूस्खलन हुआ है। इसके चलते सड़क का हिस्सा ही भूस्खलन के मलबे की चपेट में आ गया है। प्राधिकरण की ओर से नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। साथ ही इसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। पठानकोट से लेकर भरमौर तक सरकार ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए घोषित किया है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग का कार्य गुड़गांव की एक कंपनी करवा रही है। मगर बीते दो दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश से राष्ट्रीय उच्च मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। चंबा-परेल मार्ग पर जहां बालू के समीप सड़क भूस्खलन की चपेट में आने से ध्वस्त हो गई है, तो वहीं दूसरी तरफ परिहार, कांदू में भूस्खलन होने से भी काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा चंबा से भरमौर मार्ग पर रजेरा, जरंगला, मैहला, लूणा, खड़ामुख में भी भूस्खलन का होता रहा है। इससे मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बीते दिनों हाईवे के कार्य में जुटी कंपनी का वाटर टैंक भी रावी में बह गया। बालू के ही समीप कंपनी कार्य कर रही थी। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि दो दिनों की बारिश से प्रबंधन को करीब पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द इसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed