{"_id":"5ab3bb134f1c1bbf088b6939","slug":"71521728275-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में चार महीने से एटीएम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में चार महीने से एटीएम बंद
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
ATM
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर में बंद पड़े एटीएम को चालू करने के लिए स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी से मिला। इस मौके पर अजीत कुमार, सुरेश कुमार, धर्म सिंह, राजकुमार, मदन लाल, कर्म चंद, महिंद्र सिंह और जोगिंद्र सिंह ने बताया कि भरमौर में चार महीनों से एटीएम केंद्र बंद पड़ा है। इसकी वजह से लोगों को आपातकालीन स्थिति में पैसे निकालने में परेशानी हो रही है।
जरूरत के समय पैसे निकालने के लिए लोगों को पहले बैंक जाना पड़ता है। वहां लाइनों में खड़े होकर पैसे निकालने पड़ते है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि भरमौर में जल्द से जल्द एटीएम चालू करवाई जाएगी। इसको लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने संबंधित बैंक प्रबंधक को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन