फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांच होटलों, गेस्ट हाउसों के बिजली-पानी कनेक्शन काटे

पांच होटलों, गेस्ट हाउसों के बिजली-पानी कनेक्शन काटे

Mon, 19 Feb 2018 10:31 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
पांच होटलों, गेस्ट हाउसों के बिजली-पानी कनेक्शन काटे
electricity - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। नियमों की अवहेलना करने पर पर्यटन नगरी डलहौजी के होटलों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत नियमों की अवहेलना करने वाले डलहौजी के पांच निजी होटलों और गेस्ट हाउस के पानी और बिजली के कनेक्शन काट दिए है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों की अवमानना करने और औपचारिकताएं पूरी न करने पर यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से डलहौजी के होटल और गेस्ट हाउस संचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं, सूत्रों के अनुसार डलहौजी में अन्य निजी होटलों की बिजली और पानी भी जल्द कटने वाला है। इन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों की अनदेखी की है और कई बार चेतावनी देने के बावजूद औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन होटलों को समय-समय पर औपचारिकताएं पूरी करने के लिए नोटिस भी जारी किए थे। मगर संचालकों ने इस पर गौर नहीं किया। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशाषी अभियंता एसके धीमान ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नियमों की अवहेलना करने वाले डलहौजी के पांच होटलों के पानी और बिजली के कनेक्शन काट दिए हैं। उन्होंने कहा कि डलहौजी में जिन होटलों ने औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं उनसे जल्द पूरा करने को कहा गया है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed