फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सीमेंट के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी, घर बनाना महंगा

सीमेंट के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी, घर बनाना महंगा

Sun, 18 Feb 2018 11:19 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
सीमेंट के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी, घर बनाना महंगा
cement - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

उदयपुर (चंबा)। गृह निर्माण करना जिले के लोगों के लिए महंगा हो गया है। सीमेंट की प्रति बोरी के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी होना ही इसका मुख्य कारण है। सीमेंट के दाम में होने वाली बढ़ोतरी के बाद अब गृह निर्माण करने वालों या मरम्मत संबंधी कार्य करने वालों को जेब से अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ेंगे। गौरतलब हो कि सीमेंट प्रति बोरी के दाम में 25 रुपये की वृद्धि हुई है। सीमेंट के दाम में होने वाली बढ़ोतरी के चलते लोगों को अब महंगे दामों पर सीमेंट खरीदना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि कुछ माह पहले सीमेंट का बैग 365 रुपये था। मगर अब यह दाम बढ़कर 390 रुपये हो गए है। इससे लोगों केे प्रति बैग 25 रुपये अधिक देने पड़ रहे हैं। लोगों ने बताया कि सीमेंट के दाम बढ़ने से उन्हें मकान बनाया या मकान की हल्की मरम्मत करवाना महंगा पड़ रहा है। गौरतलब है कि घर और अन्य मरम्मत कार्यों को लेकर सीमेंट की आवश्यकता होती है। इससे भवन को मजबूती मिलती है। मगर लगातार बढ़ रहे सीमेंट के दाम से क्षेत्र के लोग परेशान है। लोगों की मानें तो सीमेंट के दाम बढ़ने से उन्हें घर का निर्माण करना महंगा पड़ रहा है। रमेश कुमार, कमल सिंह, सुरेंद्र कुमार, रणवीर सिंह, मिथुन कुमार, परमेश कुमार, काकू राम, राजेंद्र सिंह, सुरेश ठाकुर, भीष्म सिंह, उमेश कुमार, राजबीर सिंह, चैन लाल, कर्म चंद, चंदू लाल और देवेंद्र कुमार ने बताया कि सीमेंट के दाम बढ़ने से उन्हें एक बैग की कीमत 390 रुपये पड़ रही है। जबकि इससे पहले सीमेंट बैग के दाम 365 रुपये थे। पच्चीस रुपये की अचानक हुई बढ़ोतरी से उन्हें सीमेंट खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सीमेंट बैग में हुई बढ़ोतरी को कम किया जाए। ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed