{"_id":"59ff47984f1c1bee688b9657","slug":"71509902232-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू में बिना पार्किंग कहां खड़ा करें वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू में बिना पार्किंग कहां खड़ा करें वाहन
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
parking
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में पार्किंग न होने से लोगों को वाहनों को खड़ा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण ट्रक, टिप्पर और अन्य बड़े वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा किया जा रहा है। नतीजा इस वजह से यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानी से जूझना पड़ता है। वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़ा होने से सड़क पर घंटों गाड़ियां जाम में फंस जाती है। इसका खामियाजा वाहन चालकों को ही उठाना पड़ता है। वाहन चालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर बालू में भी पार्किंग स्थल बनवाया जाए। रमेश, करण, विनोद, जोगिंद्र, यशपाल, महेश, अरुण, जितेंद्र और कार्तिक ने बताया कि कई बार जिला प्रशासन और सरकार के नुमाइंदों को पार्किंग की समस्या से अवगत करवाया जा चुका हैं, लेकिन अब तक बालू में पार्किंग नहीं बन पाई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द बालू में पार्किंग बनाई जाए।