फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   70 km journey for ultrasound and x-ray

अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए 70 किमी का सफर

Fri, 26 Feb 2021 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
70 km journey for ultrasound and x-ray
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चुराह की 55 पंचायतों की एक लाख आबादी का स्वास्थ्य राम भरोसे है। हालात यह हैं कि अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों को भी 70 किलोमीटर का सफर तय कर जिला मुख्यालय चंबा की दौड़ लगानी पड़ रही है। सिविल अस्पताल तीसा में दो साल पहले लाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन को आज तक चालू नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, अस्पताल में तीन माह से एक्सरे मशीन भी खराब पड़ी हुई है। इसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर ब्लॉक तीसा में मरीजों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में दो वर्ष पहले अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंच गई है। लेकिन, रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने की सूरत में दस लाख की मशीन को अभी तक चालू नहीं किया सका है। नतीजतन, गर्भवती महिलाओं और बीपीएल से संबंधित अन्य मरीजों को अस्पताल में निशुल्क होने वाले अल्ट्रासाउंड का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके लिए मरीजों को मीलों का सफर तय कर चंबा का रुख करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, क्षेत्र के लोगों को वर्तमान समय में एक्सरे तक की सहूलियत अस्पताल में नहीं मिल पा रही है। तीन माह से खराब एक्सरे मशीन को दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में 125 रुपये में होने वाले एक्सरे के लिए मरीजों को निजी क्लीनिकों में कई गुणा अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों योगराज, प्रताप चंद, अंबिया राम और सुरेश कुमार ने बताया कि तीसा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद इसका मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं, अस्पताल में तीन माह से एक्सरे मशीन भी खराब पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र चुराह की ग्राम पंचायत भंजराडू, तीसा प्रथम, तीसा द्वितीय, डोरी, खुशनगरी, पद्धर, खजुआ, बिहाली, थल्ली, सतियोआ, चिल्ली, सनवाल, झज्जा, कुठेड़-बुदौड़ा, सेईकोठी, नेरा, चांजू, चरड़ा, टिकरीगढ़, देहरोग, लेसुई, भराड़ा इत्यादि पंचायतों की एक लाख की आबादी स्वास्थ्य लाभ के लिए सिविल अस्पताल तीसा पर ही निर्भर है।

बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की मशीन को ऑपरेटर करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट का पद नहीं भरा गया है। इससे मशीन को चालू नहीं जा सका है। वहीं, एक्सरे मशीन खराब होने के बारे में सीएमओ चंबा को सूचित करवा दिया गया है। आगामी दो-चार दिनों में नई एक्सरे मशीन स्थापित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed