फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   70 foreign tourists reached Sural Bhatori of Pangi on bike

Chamba News: बाइक पर पांगी के सुराल भटोरी पहुंचे 70 विदेशी सैलानी

Wed, 18 Oct 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Oct 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
70 foreign tourists reached Sural Bhatori of Pangi on bike
बाईकों में सवार होकर वाया मनाली होकर पांगी पहुंचे 70 विदेशी सैलानी
चंबा। तीन देशों के 70 सैलानी बाइक पर सवार होकर जनजातीय क्षेत्र पांगी की वादियां निहारने के लिए सुराल भटोरी पहुंचे हैं। दिल्ली से बाइक पर ये सैलानी प्राकृतिक सुंदरता का नजारा लेते हुए वाया कुल्लू-मनाली होकर पांगी मुख्यालय किलाड़ पहुंचे।
विज्ञापन

यहां से वाया धरवास होते हुए सुराल भटोरी पहुंचे। चारों तरफ बर्फ से लदे पहाड़ों को देखकर सैलानी काफी खुश हैं। दो दिन से सैलानी सुराल में डेरा जमाए रहे। जहां टूरिस्ट गाइड वीर सिंह ने इनकी मेहमाननबाजी की। उन्होंने अपने टेंट में इन सैलानियों को ठहराया। उन्हें पांगी के पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए। उन्होंने दोबारा पांगी घाटी में आने का मन बनाया है।
विज्ञापन

टूरिस्ट गाइड वीर सिंह ने बताया कि विदेशी सैलानियों के दम में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के 70 सैलानी शामिल हैं। इनमें महिला सैलानी भी शामिल रहीं। इन्होंने सुराल भटोरी के हरे-भरे मैदान के साथ पहाड़ों के बीच बने पानी के फव्वारे का भी भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि सुराल में बाहर से आने वाले सैलानियों के ठहरने के लिए कैंप की व्यवस्था की गई है। यहां रेस्टोरेंट या होटल की व्यवस्था नहीं है। सैलानी खुले आसमान के नीचे रात बिताने में खुश रहते हैं। इससे उन्हें रोमांच का अनुभव होता है। रात के समय सैलानियों के लिए कैंप फायर की भी व्यवस्था की गई है। ऐसे सैलानी आने से जिला चंबा में पर्यटन कारोबार को चार पंख लग सकते हैं। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग को इन सैलानियों की सुविधा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

बाईकों में सवार होकर वाया मनाली होकर पांगी पहुंचे 70 विदेशी सैलानी

बाईकों में सवार होकर वाया मनाली होकर पांगी पहुंचे 70 विदेशी सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed