{"_id":"6727a1904851ea6b0f06de79","slug":"67-students-of-chamba-will-appear-for-scholarship-exam-on-10th-chamba-news-c-88-1-ssml1004-136361-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दस को चंबा के 67 विद्यार्थी देंगे छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दस को चंबा के 67 विद्यार्थी देंगे छात्रवृत्ति परीक्षा
Sun, 03 Nov 2024 09:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 03 Nov 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट लिखित छात्रवृत्ति परीक्षा दस नवंबर को होगी। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एवं ट्रेनिंग प्रबंधन ने इसका शेड़्यूल जारी कर दिया है। दूसरे दौर की परीक्षा में पहले चरण में उत्तीर्ण विद्यार्थी भाग लेंगे।
ये विद्यार्थी दूसरे चरण में परीक्षा पास कर टॉप 12 की सूची में आएंगे। परीक्षार्थियों को 12 बजे तक चंबा के सुल्तानपुर स्थित पीजी कॉलेज में पहुंचना होगा। इसके बाद परीक्षा शुरू होगी। यह सवा तीन बजे तक चलेगी।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पहले चरण में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं। लापरवाही के लिए संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। दूसरे चरण की परीक्षा पास करने के बाद विद्यार्थियों को छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा में छात्रवृत्ति मिलेगी। छठी के विद्यार्थियों को चार हजार, सातवीं के विद्यार्थियों को पांच हजार और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को छह हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
पहले चरण में प्रदेश भर में हुई परीक्षा में 554 विद्यार्थी शाॅर्टलिस्ट किए गए हैं। ये दूसरे दौर की परीक्षा देंगे। पहले चरण में जिले के 67 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की। वे अब दूसरे चरण की परीक्षा में बैठेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने कहा कि दूसरे चरण की परीक्षा दस नवंबर को होगी। जिले के 67 विद्यार्थियों ने पहले चरण की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। ये अब दूसरे चरण की परीक्षा के लिए पात्र हैं। यह परीक्षा सुल्तानपुर स्थित पीजी कॉलेज में आयोजित होगी।
--