फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   65 multipurpose workers, pump operators and para fitters yearning for pay scale

Chamba News: वेतनमान को तरसे 65 बहुउद्देशीय वर्कर, पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर

Wed, 27 Nov 2024 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Nov 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
65 multipurpose workers, pump operators and para fitters yearning for pay scale
धरवाला (चंबा)। जल शक्ति मंडल भरमौर के तहत कार्यरत 65 मल्टीपर्पज (बहुउद्देशीय) वर्कर, पंप ऑपरेटर और पैर फीटरों को पिछले तीन माह से वेतनमान नहीं मिल पाया है। समय पर वेतनमान न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है और परिवारों के भरण-पोषण में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि वेतनमान न मिलने से अब दुकानदारों ने भी उन्हें उधार में राशन देने से मना कर दिया है। मल्टी पर्पज वर्कर, पंप ऑपरेटर और पैर फीटरों को अब बच्चों की स्कूल फीस और अन्य खर्चों का सामना करना भी चुनौतीपूर्ण बन गया है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और जल शक्ति मंडल के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता पर वेतन की मांग की है।
विज्ञापन

ये कर्मचारी दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में नियमित कर्मचारियों के साथ मिलकर जल आपूर्ति की सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन तीन महीने से वेतन न मिलने से उनकी समस्याएं बढ़ गई हैं। कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली से पहले वेतन देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक वेतन जारी नहीं किया गया। सिंतबर माह से लेकर अब तक उन्हें वेतनमान नहीं मिल पाया है, जिससे उनकी मुसीबतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगा ने बताया कि मल्टी पर्पज वर्कर, पंप ऑपरेटर और पैरा फीटरों को वेतनमान न मिलने का मामला ध्यान में लाया गया है। इस बाबत उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। उन्होंने आशा जताई है कि जल्द ही उन्हें वेतनमान प्रदान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed