{"_id":"64ce5c583ceecbc242082336","slug":"63-crores-being-spent-on-the-development-of-pangi-chamba-news-c-88-1-cmb1002-4654-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी के विकास पर खर्च किए जा रहे 63 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी के विकास पर खर्च किए जा रहे 63 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में शनिवार को पांगी उपमंडल के तहत परियोजना सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्व मंत्री ने सभी विभागों की ओर से किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की वित्तीय और भौतिक रूप से उपलब्धियों की समीक्षा की। इस दौरान स्थानीय विधायक एवं उपाध्यक्ष परियोजना सलाहकार समिति डॉ. जनक राज भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
राजस्व मंत्री ने कहा कि पांगी उपमंडल में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कार्य करने की अवधि (वर्किंग सीजन) कम है और सर्दियों में बर्फ गिरने से कार्य नहीं किए जा सकते हैं लिहाजा अधिकारी और कर्मचारी वर्किंग सीजन में ही विकासात्मक कार्यों को तीव्र गति प्रदान कर धरातल पर कार्यों को अंजाम देना सुनिश्चित बनाएं और कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें। जनजातीय उपयोजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से जनजातीय उपयोजना के तहत आवंटित 63 करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित मापदंडों के अनुरूप व्यय की जा रही है। बैठक में सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को राजस्व मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि संसारी-किलाड़-तिंदी-तांदी सड़क निर्माण को जल्द जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने वन और राजस्व विभागों को सीमा सड़क संगठन के साथ बेहतर समन्वय रखने के लिए कहा। जगत सिंह नेगी ने कहा कि किलाड़ क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य को सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी कार्यों का निरंतर निरीक्षण करते रहने को कहा। उन्होंने वन विभाग को वनों के अवैध कटान को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने घाटी में खाद्य सामग्री और घरेलू गैस सिलिंडर वितरण व्यवस्था को पूर्ण रूप से प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
इससे पहले राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने एकलव्य आवासीय विद्यालय और बाल-बालिका आश्रम किलाड़ का दौरा किया। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय किलाड़ के विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्होंने शिक्षकों की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया।