फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सार्वजनिक संपति पर चित्रांकन का खर्च उम्मीदवार के निर्वाचन में जुड़ेगा

सार्वजनिक संपति पर चित्रांकन का खर्च उम्मीदवार के निर्वाचन में जुड़ेगा

Wed, 24 Apr 2019 08:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक संपति पर चित्रांकन का खर्च उम्मीदवार के निर्वाचन में जुड़ेगा
प्रत्याशी के चुनावी खर्च में जोड़ा जाएगा
विज्ञापन

सार्वजनिक संपत्ति पर चित्रांकन का खर्च
शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ की जाए कड़ी कार्रवाई: ज्योति किरण
बैंकों में होने वाले संदेहजनक लेनदेन पर नियमित रखी जाए पैनी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान जिला चंबा में व्यय निगरानी के लिए तैनात व्यय पर्यवेक्षक ज्योति किरण ने बुधवार को चंबा में सहायक निर्वाचन अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकेश मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में व्यय पर्यवेक्षक ने कहा कि यदि निर्वाचन के दौरान कोई उम्मीदवार सार्वजनिक संपत्ति को विकृत करता है या उस पर किसी तरह का चित्रांकन करता है तो उस चित्रांकन को हटाने का खर्च उम्मीदवार के निर्वाचन व्यय के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बैंकों से नियमित रूप से आंकड़े लिए जाएं और संदेहजनक लेन-देन पर नजर रखी जाए। उन्होंने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

व्यय पर्यवेक्षक ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक, जीपीएस, नाके लगाने, स्वीप गतिविधियों, सोशल मीडिया सहित अन्य विभिन्न विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन व्यय निगरानी से संबंधित विभिन्न विषयों पर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकेश मीणा ने जिला में निर्वाचन व्यय निगरानी के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि सभी सहायक व्यय पर्यवेक्षक तैनात कर दिए गए हैं तथा उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त चंबा हेम राज बैरवा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed