{"_id":"5c9117dcbdec2214666d766a","slug":"61553012700-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फूलों की खुशबू से महकेगा चंबा का ऐतिहासिक चौगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फूलों की खुशबू से महकेगा चंबा का ऐतिहासिक चौगान
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान अब फूलों की खुशबू से महकेगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने विशेष मुहिम शुरू कर दी है। इसके तहत चौगान में चारों ओर फूलों के गमले स्थापित किए जा रहे हैं।
एक लोहे के एंगल के माध्यम से प्रशासन ने इन गमलों को लटकाया है।
जो चौगान की सुंदरता को को भी बढ़ा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से यह पहल की गई है। इसकी शहरवासी जमकर सराहना कर रहे हैं। दरअसल चौगान की मरम्मत का जिम्मा जिला प्रशासन के पास है। प्रशासन चौगान की सुंदरता को बढ़ाने के लिए विभिन्न कदम उठा रहा है। प्रशासन की इस पहल से अब चौगान में पहुंचने वाले लोग और पर्यटकों का स्वागत गमले के फूलों की खुशबू से होगा।
जानकारी के अनुसार प्रशासन नेचौगान की मरम्मत के लिए वर्तमान में बंद रखा है। चौगान में हरी घास को उगाने के लिए प्रशासन हर साल ऐसा करता है। चौगान को 15 अप्रैल के दिन खोला जाएगा। इसके बाद चौगान में लोग सुबह और शाम के समय सैर कर पाएंगे। गर्मियों का सीजन शुरू होने में अभी समय है।
विज्ञापन
जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होगा तो यहां पहुंचने वाले पर्यटक चौगान को निहार सकेंगे। कपिल कुमार, पंकज कुमार, रणवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार, चमन कुमार, सुरेश कुमार, मान सिंह, दीपक कुमार और किशोर कुमार का कहना है कि प्रशासन ने चौगान की सुंदरता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे है। जो सराहनीय है, कुल मिलाकर प्रशासन की इस पहल से लोग काफी खुश है।