फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चुराह के सेईकोठी पंचायत के चार गांवों में दो माह बाद भी अंधेरा

चुराह के सेईकोठी पंचायत के चार गांवों में दो माह बाद भी अंधेरा

Sun, 10 Mar 2019 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
चुराह के सेईकोठी पंचायत के चार गांवों में दो माह बाद भी अंधेरा
तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सेईकोठी के चार गांवों पिछले दो महीने से अंधेरे में है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे वह कई बार विद्युत बोर्ड से गुहार लगा चुके हैं। मगर अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। वहीं, विद्युत बोर्ड की मानें तो बर्फबारी के कारण पंचायत में बिजली तारों को काफी नुकसान हुआ है। खंभे भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बिजली बोर्ड के कर्मी भी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। मगर अभी तक सेईकोठी रोशन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंचायत के गांव हाईलरा, कंडदरोलू और बरकयिढूं चैयूली में करीब बीस परिवार गुजर बसर करते हैं। बिजली गुल होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बर्फबारी से बिजली लाईनें क्षतिग्रस्त हो गई है। अन्य इलाकों को बोर्ड रोशन कर रहा है। लेकिन, अभी तक उनके गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


रमेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, देवी चंद, सुरेश कुुमार, राजकुमार, दलीप कुमार, देवेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, अभिनव देव, सुरेंद्र कुमार, देसराज और गौरव सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड बिल तो समय पर भेज देता है। मगर बिजली गुल होने की स्थिति में जल्द बहाल नहीं कर पाता। उन्होंने विद्युत बोर्ड से गुहार लगाई है कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। विद्युत बोर्ड तीसा के सहायक अभियंता रोशन लाल का कहना है कि बर्फबारी से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed